बिहार की मिट्टी के लाल, भारत के प्रख्यात चिकित्सक, कालाजार उन्मूलन के अग्रदूत,
पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, महान शोधकर्ता एवं वैज्ञानिक डॉ. सी. पी. ठाकुर जी का आज
डॉ. ज्ञान होम्योपैथी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, पटना में सौभाग्यपूर्ण आगमन हुआ।
डॉ. सी. पी. ठाकुर जी ने संस्थान में चल रहे शोध कार्यों की सराहना की एवं
चिकित्सा शोध के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया।
उनके आशीर्वचन एवं प्रेरक विचारों से संस्थान का संपूर्ण परिवार गौरवान्वित एवं उत्साहित है। 🙏🏻
हम उनके अमूल्य समय, मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं के लिए
हृदय से सहृदय आभार प्रकट करते हैं।